दूसरे दिन भी दर-दर भटके बंदीरक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

Uncategorized

jailफर्रुखाबाद : मंगलवार से शुरू हुई बंदी रक्षक भर्ती वर्ष 2011 के साक्षात्कार में 18 अभ्यार्थी नही पंहुचे| सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक अधिकारियो ने साक्षात्कार लिया|

पहले दिन साक्षात्कार हेतु केंद्रीय कारागार में 64 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था| जिसमे से केबल 46 अभ्यर्थी ही मौके पर पंहुचे| साक्षात्कार बोर्ड के सदस्य नगर मजिस्ट्रेट पीके जैन के अनुसार लगभग 2700 युवकों का साक्षात्कार लिया जाना है। भर्ती प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी।बीते दिन दो सैकड़ा से अधिक अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में गोलमाल होने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ नारेवाजी की थी| जेल प्रशासन पर भी मिली भगत का आरोप लगाया था| मंगलबार को भी यही स्थिति रही| अभ्यर्थी रोल नंबर की जानकारी के लिये दिन भर सेंट्रल जेल गेट पर भटकते रहे।