लव जेहाद का शिकार बनी किशोरी

0
103

girlलखनऊ: बरेली की 16 वर्ष की किशोरी का आगरा में 35 वर्ष के आशिक से निकाह की तैयारी चल रही थी। लव जेहाद का शिकार बनी बरेली की किशोरी को चार दिन से ताज नगरी के शहीदनगर में रखा गया था। कल निकाह की तैयारी थी, मगर बस्ती वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिवार के लोगों को सूचना दे दी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र निवासी मजदूर की किशोरी बेटी को पड़ोसी युवक यूसुफ फुसलाकर आगरा ले आया। यहां अपनी बहन के मकान में उसे रखा। किशोरी के हाथ में कलावा बंधा होने के कारण लोगों को शक हुआ। किशोरी से जानकारी लेने पर उसने अपना नाम रेखा (बदला नाम) बताया। कल निकाह की भनक पर लोगों ने बजरंग दल वालों को इसकी जानकारी दी। युसूफ मौलवी को लेकर निकाह करने पहुंचा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने बताया किशोरी के परिवार के लोगों को बुलाया गया है। लड़की खुद को बालिग बताते हुए मर्जी से आना बता रही है। पुलिस ने यूसुफ को हिरासत में ले लिया है।

बदनामी के डर से नही की रिपोर्ट

पुलिस ने रेखा के परिवार के लोगों से संपर्क किया तो उनका कहना था कि बदनामी के डर से किशोरी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने युसूफ को पहचानने से भी इंकार किया है।

पन्द्रह दिन पहले भी कराया गया था एक निकाह

बंजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 15 दिन पहले भी इसी मकान में एक प्रेमी युगल का निकाह कराया गया था। जिसकी जानकारी पड़ोसियों के देने पर उसमें रहने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा था। इस बार भी मकान को किराए पर लिया गया था। युसूफ का कथित जीजा चेन स्नेचिंग के मामले में कुछ महीने ïपहले पुलिस ने पकड़ा था।

[adrotate banner="2"]