अविवाहित बेटी के गर्भवती होने पर परिवार ने दी जान

0
98

giralमध्य प्रदेश:प्रदेश के शहडोल में अविवाहित बेटी के गर्भवती होने और उसके प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार किए जाने पर आदिवासी मजदूर ने पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डैम में कूदकर जान दे दी।

[adrotate banner="3"]

परिवार का कोई सदस्य भाग न सके, इसलिए उसने सभी को अपने साथ रस्सी से बांध लिया था। हालांकि उसका बड़ा बेटा किसी तरह बचकर भाग निकला। उसने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया।आनन-फानन सभी डैम पहुंचे, लेकिन तब तक रामभारत (45) पत्नी प्रेमबाई (40), बेटी यशोदा (19) और बेटे विनोद (10) की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने इस मामले में युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

डीएसपी एसके सिंह ने बताया कि मलमाथर गांव निवासी यशोदा के गांव के ही भीम सेन सिंह (22) के साथ प्रेम संबंध थे। 16 जून को समाज के लोगों और रिश्तेदारों के साथ हुई बैठक में भीमसिंह ने शादी करने से इन्कार कर दिया। बदनामी से परेशान रामभारत ने पूरे परिवार के साथ जान देने का फैसला किया।

[adrotate banner="2"]