शादी से पहले ही मां बनने को बेकरार हुई ये हॉट अभिनेत्री

0
113

lindsay-lohan1मुंबई: हॉलीवुड स्टार लिंडसे लोहान किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने मां बनने की इच्छा जताकर हैरान कर दिया है। दरअसल, वो बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं, जबकि उनके दोस्तों का कहना है कि कुछ समय पहले तक तो वो डेट करने के लिए लड़कों की लिस्ट बनाने में बिजी थीं।

[adrotate banner="3"]

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र का कहना है, ‘लिंडसे लोहान लोगों से कह रही हैं कि इस साल के आखिरी तक हर हाल में वो प्रेगनेंट हो जाएंगी। वो इस कोशिश में लगी हैं कि जल्द से जल्द वह प्रेग्नेंट हो जाएं।’ 28 साल की लिंडसे लोहान इस वक्त इटैलियन बिजनेसमैन माथिया मिलानी को डेट कर रही हैं।

उनके मां बनने की इच्छुक होने की खबर से उनके दोस्त भी हैरान हैं। दोस्तों के मुताबिक, वो अभी मां बनने के बारे में सोचकर बेवकूफी कर रही हैं। सूत्र के मुताबिक, ‘यह अजीब लगता है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही तो वो डेट करने के लिए लड़कों की सूची बना रही थीं। वहीं, अधिकतर का मानना है कि माथिया मिलानी से उनका रोमांस मौज-मस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है।’

[adrotate banner="2"]