किशोर का शव रखकर लगाया जाम, टैक्सी चालक को पीटा

0
97

jaamफर्रुखाबाद:शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी| आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा कर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया| जाम चीर कर निकल रहे एक टैक्सी चालक को पीट दिया| बाद में पुलिस ने समझाबुझा कर जाम खुलबाया|
जनपद कन्नौज इंदरगढ़ के ग्राम अगौस निवासी 11 वर्षीय रवि पुत्र रामसरन पाल को मलेरिया और टाइफाइड की शिकायत होने पर फतेहगढ़ नगला दिन स्थित डॉ० एचपी श्रीवास्तव के नर्सिंग होम में बीते 17 भर्ती किया गया था| तब से उसका उपचार चल रहा था| शुक्रवार को उसने खिचड़ी खाई| मृतक के मामा कप्तान सिंह ने आरोप लगाया की कम्पाउण्डर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे रवि की मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

आक्रोशित परिजनों ने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया| जाम लगाने से वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी| इसी बीच जाम से टैक्सी निकलने की कोशिस की| जिस पर आक्रोशित परिजनों ने उसे पीट दिया| जानकारी होने पर कोतवाल अनूप तिवारी, कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाष यादव मौके पर पंहुचे उन्होंने परिजनों को कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया| माँ ममता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="2"]