सपा नेता कर रहे महिला के मकान पर कब्जा

0
103

spaaफर्रुखाबाद: सपा नेताओ के द्वारा महिला के मकान पर जबरन कब्जा करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से शिकायत की गयी है| डीएम ने जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है|
शहर क्षेत्र के मोहल्ला मन्नीगंज निवासी मीरा देवी पत्नी राजू गुप्ता ने बुधवार को जिलाधिकारी एन के एस चौहान से शिकायत कर कहा कहा है की समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता व महानगर सचिव नीरज गुप्ता द्वारा किया जा रहा है| महिला ने कहा की उसने वर्ष 2009 में श्री कृष्ण पुत्र दुर्गा प्रसाद गुप्ता से खरीदा था| उसमे उसका कब्जा भी हो गया था| मीरा ने डीएम को बताया की सपा महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के इशारे पर सपा नेता नीरज गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं उनके परिजन कब्जा कर रहे है | जब कब्जा करने का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी गयी| सपा नेता विश्वास गुप्ता ने बताया की उनका इस सम्बन्ध में कोई लेना देना नही है| उन पर महिला ने गलत आरोप लगाये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]