अलीगढ़ में ट्रेक्टर से टकराई बस, फर्रुखाबाद के कई यात्री जख्मी, एक की मौत

0
160

basफर्रुखाबाद:(अलीगढ़) बीती रात दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस ट्रेक्टर से टकरागयी| जिसमे फर्रुखाबाद के कई यात्री घायल हो गये| जबकि एक की मौत हो गयी| जिसकी अभी तक शिनाख्त नही हो पायी है|

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में हरदोई से दिल्ली जा रही फर्रुखाबाद डिपो की बस कल रात शहर में घुसते ही खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के एक सिरे के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रात करीब तीन बजे हुए इस हादसे में मारे गए 22 वर्षीय यात्री की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायल जयप्रताप सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी पतनापुर नगरिया हरदोई, जसवीर सिंह पुत्र किशनपाल निवासी तेजपुरा कासगंज, दीपक पुत्र मुकेश भारती निवासी एटा, नीरज पुत्र जगन्नाथ निवासी अल्लाहगंज शाहजहांपुर, रविंद्र पुत्र ईदुदयाल निवासी जौहरी चौधरामपुर हरपालपुर हरदोई, रामदास पुत्र कुंदनलाल निवासी तुसोल राजेपुर फर्रुखाबाद,गौरव शाक्य पुत्र रामकिशन निवासी कानही नगला मेन दरवाजा फर्रुखाबाद को जिला अस्पताल और गीताभश्री (पता नामालूम) को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="2"]