प्रेमिका बोली हाँ मै करती हूँ कुंदन से प्यार

0
236

eeshu1फर्रुखाबाद: घटना के बाद भी हिस्ट्रीशीटर कुंदन को अपना प्रेमी बताने में उसकी प्रेमिका बिलकुल भी नही डर रही| उसने पुलिस की आँखों में आंखे डालकर कहा की हां मै करती थी कुंदन से प्यार| लेकिन मेरे मेरे परिवार वाले राजी नही थे|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह को कुंदन की प्रेमिका ने खुलकर बयान दिये| उसने कहा की जब सभी लोग मिलकर कुंदन को बेरहमी से मार रहे थे तो मै उसे बचाने पंहुची मुझे धक्का दे दिया| सब खड़े होकर ड्रामा देख रहे थे| कोई रस्सी दे रहा था तो कोई कुछ दे रहा था| वह लोग मारने का प्रयास कर रहे थे| हमने सभी के हाथ जोड़े पैर पकड़े और कहा की मुझे मार दो कुंदन को छोड़ दो| हमारे द्वारा विरोध करने पर उन लोगो ने मुझे रूम में बंद कर दिया|

प्रेमिका ने आगे बताया की कुंदन को मौत के घाट उतारने के बाद उन लोगो ने कहा की पुलिस ने कह देना की कुंदन गलत काम करने आया था लूट करने आया था| मै कुंदन से चार साल से प्यार करती हूँ हां मै करती हूँ कुंदन से प्यार| मेरे उससे शरीरिक सम्बन्ध नही थे| हम लोग केबल प्यार ही करते थे| यह बात दोनों के परिवार वाले जानते थे| कुंदन के परिवार वाले इस रिश्ते के लिये राजी थे लेकिन मेरे घर वाले किसी भी कीमत पर इस रिश्ते से के लिये तैयार नही थे| मै उससे प्यार करती रहूंगी|

[adrotate banner="2"]