कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा ने लुईस पर आरोप लगा पार्टी छोड़ी

0
140

ANIL MISHRAफर्रुखाबाद: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खासमखास लोगो में गिने जाने वाले उनके पूर्व प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने पाने पद व पार्टी से रिश्ता तोड़ दिया है| इस सबका जिम्मेदार उन्होंने सलमान की पत्नी लुईस को बताया है|

[adrotate banner="3"]

पूर्व कांग्रेस नेता अनिल मिश्रा के द्वारा जारी किये गये पत्र में कहा है की बीते काफी वर्षो से संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओ के प्रति अपेक्षा पूर्ण व्यवहार एवं नीतियों में खामियों के चलते कांग्रेस को कुछ मठाधीशो द्वारा मन माफिक चलाया जा रहा है| दूसरी तरफ फर्रुखाबाद में संगठन की कमजोरी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद है| जो कार्यकताओ से अपेक्षा पूर्ण व्यवहार के कारण है|
उन्होंने कहा है की वह छात्र राजनीति से कांग्रेस में रहे है| छात्र कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेबा दल व कांग्रेस में जिले से प्रांतीय स्तर तक विभिन्य महत्वपूर्ण पदों का निर्वाहन किया है| वह सलमान, लुईस खुर्शीद व खुर्शीद आलम खान के प्रतिनिधि रहे है| खुर्शीद के परिवार से उनका तकरीबन 30 वर्ष पुराना नाता है|

पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के द्वारा उनके कार्यो में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है| वह मेरे साथ विश्वासघात कर रही है | इन सब कारणों को बताकर उन्होने पीसीसी सदस्य पद व कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया|

[adrotate banner="2"]