बारातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 30 मरे

0
89

RAJESHTHAN 1जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले के सांच गांव में बारातियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार गिरने से 30 लोगों की मौत और कई लोगों घायल होने की खबर है। बस में तकरीबन 50 बाराती सवार थे।

[adrotate banner="3"]

हादसा इतना भंयकर था कि तकरीबन 15 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करंट से झुलसे लोगों को पास ही के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।खबरों के मुताबिक बारातियों से भरी यह बस टोंक जिले के मालपुरा के पास सांच गांव में जा रही थी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

[adrotate banner="2"]