किशोर को पुलिस ने पकड़ा,पिता ने लगाई फांसी

0
106

pulis sntosh jatavफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मांझगाँव निवासी 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने कुकर्म के आरोप में दबोच लिया| जिसके बाद बेटे को पुलिस शिकंजे में जाता देख पिता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन ग्राम रामपुर माझगांव निवासी रामोतार ने अपनी पत्नी के साथ थाना कमालगंज में गाँव के ही तीन किशोरों पर अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ खेत में कुकर्म करने का आरोप लगाया गया था| जिसकी उन्होंने तहरीर भी थाने में दी थी| बीती गुरुवार की शाम ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था| पुलिस ने दबिश देकर गाँव के ही आरोपी किशोर को पकड़ भी लिया| पीड़ित किशोर का सीएससी में मेडिकल भी कराया था| आरोपी किशोर रात भर हवालात में रहा|

उसी रात पुलिस की दहशत से आरोपी किशोर के पिता संतोष जाटव ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| इसकी खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को घर छोड़ दिया और किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी से हाथ झाड लिये| मृतक के शव का रात में ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक मान सिंह वर्मा ने बताया की किशोर का मेडिकल किया गया| उसमे किसी तरह की कुकर्म होने की पुष्टि नही पायी गयी|

[adrotate banner="2"]