सपा बैठक:विधानसभा चुनाव में सदर से मुस्लिम को मिले मौका

0
108

spaaa alpsnkhyak sbhaaaफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में आने वाले विधान सभा चुनाव में एक मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारने पर जोर दिया गया| अल्पसंख्यक नेताओ ने मुस्लिम प्रत्याशी को दमदारी से चुनाव लड़ाने की बात कही|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिलाकार्यालय आवास विकास में बैठक की समीक्षा करने आये अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो० मिया जोहर के सामने सपा अल्पसंख्यक नेताओ ने विधानसभा चुनाव में सदर क्षेत्र से एक मुस्लिम प्रत्याशी को मौका दिये जाने की मांग की| बैठक की अध्यक्षता चाँद मो० खान ने की| सभी ने 2017 के चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की आबाज बुलंद की| सपा महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा जिले का मुस्लिम वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ है|

इस दौरान मुवीन अंसारी, रफी अंसारी, उमर अंसारी, राशिद अहमद खान, डॉ० जेडए खान, जिला प्रवक्ता मंदीप यादव आदि लोग मौजद रहे|

[adrotate banner="2"]