अंतरंग पलों में चीखी महिला, मिली 2 सप्ताह की सजा

0
104

wale.pngनई दिल्ली:क्या किसी महिला को अपने अंतरंग क्षणों में बेडरुम में जोर-जोर से चिल्लाने के लिए सजा दी जा सकती है? क्या उसे अदालत के चक्कर काटने पड़ सकते हैं? सुनने में तो ये बात अजीब लगती है लेकिन ऐसा ही हुआ है। इंग्लैंड के बर्मिंघम सिटी काउंसिल से लोगों ने शिकायत की कि एक महिला निजी पलों के दौरान जोर-जोर से चिल्लाती है और हंगामा करती है, जिससे पड़ोसियों को दिक्कत होती है।
पड़ोसियों ने कहा कि वो ‘नरक से आई हुई पड़ोसी’ है। गेमा वेल नामकी इस 23 साल की महिला को जो दो बच्चों की मां भी है, अदालत ने दो सप्ताह की सजा सुनाई है। हालांकि गेमा वेल को पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन उसने इसको नजरअंदाज कर दिया।
अंतरंग पलों में चीखी महिला, मिली 2 सप्ताह की सजाक्या किसी महिला को अपने अंतरंग क्षणों में बेडरुम में जोर-जोर से चिल्लाने के लिए सजा दी जा सकती है?
एक पड़ोसी ने कहा कि गेमा वेल और उसका ब्वॉयफ्रेंड दोनों ही बहुत उत्पाती हैं और रात भर पार्टी करते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने सुबह 5 बजे गेमा वेल को उसके निजी पलों के दौरान चीखते-चिल्लाते हुए सुना जिससे उनकी नींद खराब हुई। साथ ही उसका व्बॉयफ्रेंड भी उसके साथ काफी चीखता चिल्लाता था। एक दूसरे पड़ोसी ने कहा कि उसके बच्चे भी ये चिल्लाहट सुनते थे और उसे इससे बचने के लिए टीवी जोर से चलाना पड़ता था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]