लाठी-डंडों से हमलाकर मौत के घाट उतारा, लगा दो घंटे जाम

Uncategorized

htyaaफर्रुखाबाद:(जहानगंज) केबल दस रुपये किराये के विवाद में आधेड की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी| आक्रोशित परिजनों ने घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| दो घंटे जाम के बाद कोतवाल फतेहगढ़ ने कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलबाया|

थानाक्षेत्र के गांव बहोरिकपुर में दस रुपये किराए के विवाद में उदयवीर सिंह(58) की शुक्रवार सुबह लाठी-डंडों से हमलाकर हत्या कर दी गई। वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में गए थे। घटना के बाद एकत्रित हुए परिजन और ग्रामीणों ने बहोरिकपुर तिराहे पर शव रखकर छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने काफी समझाने का प्रयास किया| लेकिन भीड़ नही मानी| कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह , फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी, कमालगंज थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव और मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। करीब दो घंटे बाद फतेहगढ़ कोतवाल ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। बस मालिक को भी बुलाया जाएगा। इस पर जाम खुल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।पोस्टमार्टम डाक्टर नीलमणि त्रिपाठी ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें पाई गई हैं।