डीएम, एसपी, जिला जज ने सपरिवार गंगा तट पर की महाआरती

0
129

gnga aartiफर्रुखाबाद: गंगा दशहरा के अवसर पर प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियो ने शुक्रवार शाम गंगा तट पर पंहुचकर महाआरती में हिस्सा लिया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ जुटी|

[adrotate banner="3"]

अस्त होते सूर्य व उदय होते चन्द्रमा की रोशनी के बीच जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक विजय यादव, जिला जज राजन चौधरी, एडीएम मनोज सिंघल ने सपरिवार गंगा तट पर पंहुचकर पहले पूजा अर्चना में भाग लिया| इसके बाद उन्होंने गंगा महाआरती में भी हिस्सा लिया| पहले सभी अधिकरियो ने गंगा की आरती की| उसके बाद सभी अधिकारियो की पत्नियों ने भी आरती में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया|
bsa sdmइस दौरान जिलाधिकारी ने कहा की गंगा को साफ सुथरा रखने के काफी प्रयास किये जा रहे है| गंगा घाट पर गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जाएगी| गंगा के आस-पास के क्षेत्र में पालीथेंन प्रतिबंधित कर दिया जायेगा| उन्होंने कहा की गंगा दशहरा पर गंगा आरती की यह परम्परा जारी रहेगी| उन्होंने पांचाल घाट पर अबैध कब्जा हटवाने के निर्देश एसडीएम सुनील वर्मा, सीओ सिटी योगेश कुमार को दिये|

इस दौरान ब्रज किशोर सिंह किशोर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह, नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल यादव, सरल दुबे, डॉ० अनीता रंजन, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, रोहित गोयल आदि ने भी आरती में हिस्सा लिया| शहर कोतवाल राजेशवर सिंह आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]