महानगर अध्यक्ष के असली व नकली होने को लेकर शुरू हुई रार

0
100

BINA-SHRMA-JANKI-YADAV-SPAAफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की महिला सभा जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के द्वारा नियम विरुद्ध महिला सभा की नई नगर अध्यक्ष घोषित करने के बाद जनपद की राजनीति में नया बखेड़ा खड़ा हो गया है| नई महिला सभा की महानगर अध्यक्ष को लेकर बखेड़ा शुरु हो गया है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन राज्य महिला आयोग की सदस्य के गीता गुप्ता द्वारा जिला कार्यालय पर महिला सभा की समीक्षा बैठक के दौरान महिला सभा के महानगर अध्यक्ष पद पर जानकी यादव का मनोनयन कर दिया| जिसका जिले की कमेटी ने भी विरोध किया है| पार्टी के महानगर अध्यक्ष विश्वाश गुप्ता ने बीते दिन ही जेएनआई को बताया था की वर्तमान महिला सभा की महानगर अध्यक्ष बीना शर्मा ही है| शुक्रवार को उनके निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा के मुख़्तार अहमद टेनी ने अपने पैड पर प्रेस रिलीज जारी कर दी| जिसमे महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के द्वारा बीना शर्मा को ही नगर अध्यक्ष घोषित किया है| जिसमे लिखा गया है की बीना शर्मा के नगर अध्यक्ष बनाये जाने की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी है| इस मामले में जिले में सपा की राजनीति में गरमाहट ला दी है| देखना यह है की अब जनपद में किसके हाथ में लाठी आती है और किसके हाथ में भैस ?

[adrotate banner="2"]