गंगा दशहरा पर सड़क से घाटो तक दिखा आस्था का सैलाब

0
118

GNGAA DSHRAAफर्रुखाबाद: गंगा दशहरा पर्व को लेकर आम लोगों में भारी उत्साहदिखे। दशहरा पर्व मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया और शुक्रवार को तकरीबन आधी रात से ही श्रद्धालु सड़को पर नजर आने लगे थे। शहर के युवाओं द्वारा प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में शर्बत-हलुआ और ठंडे पानी के स्टाल लगाने की व्यवस्थाएं की गईं। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के महत्व को देखते हुए देर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन और बसों द्वारा पांचाल घाट पर पंहुचते रहे। ट्रेन का आलम तो यह था कि डिब्बों के अलावा छत भी ठसाठस भरी हुई थी।

[adrotate banner="3"]

GANGA.1jpgगंगा दशहरा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। जिसको देखते हुये जनपद के शमसाबाद क्षेत्र के ढाईघाट, शहर क्षेत्र के पांचाल घाट और कमालगंज के श्रंगीरामपुर में भारी भीड़ उमडी| पुलिस ने चप्पे -चप्पे पर यातायात सुचारू बनाये रखने के लिये व्यवस्था की थी| पांचाल घाट पुलिस चौकी पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सीओ योगेश कुमार खुद मौजूद रहे| बड़े वाहनों को पांचाल घाट की तरफ आने से रोक दिया गया था| इटावा, मैनपुरी आदि की तरफ से आने वाले बड़े वाहन को सेन्ट्रल जेल चौराहे पर ही रोक दिया गया| मेलों में खेल तमाशे और रोजमर्रा की वस्तुओं की बिक्री हुई। घाट पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए दोपहर बाद तक घाटो तक पंहुचते रहे| फर्रुखाबाद आने वाली सुबह वाली पैसेंजर की छत और इंजन तक पर यात्री ठसाठस भरे हुए थे। कुछ यही आलम फर्रुखाबाद आने वाली बसों का भी रहा।

गंगा दशहरा पर्व पर घर-घर में पकवान बनाये गये। घरों में महिलाओं ने गंगा दशहरा पर्व पर होने वाली पूजा और पकवान बनाने के लिए खरीदारी की। उधर युवाओं ने शर्बत, हलुआ और ठंडे पानी के स्टाल लगाये। इटावा बरेली हाई वे पर दर्जनों स्थानो पर पकवानों व शरवत के स्टाल लगाये गये| शहर में भी कई जगह भी स्टाल लगाये गये| गंगा दशहरा पर पतंग उड़ाने की परंपरा को जीवंत बनाए रखने के लिए युवाओं ने पतंगों की खरीदारी की।

[adrotate banner="2"]