डीआईजी जेल की जाँच की आंच में कई

0
106

DIG VIRENDR SHEKHSRफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में बीते दिनों खद्यान में मिली अनिमिताओ पर जाँच करने आये डीआईजी वीरेन्द्र कुमार शेखर ने संकेत दिये है की जाँच में अभी और कुछ जेल कर्मियों पर कार्यवाही हो सकती है|

[adrotate banner="3"]

विदित हो की बीते दिनों आईजी जेल के निरीक्षण में बन्दियो के खाने की बस्तुओ से सम्बन्धित अभिलेखों में गडबडी पायी गयी थी| जिस पर उन्होंने जेल कर्मी जयदीप त्रिवेदी को निलंबित कर दिया था| उसी जाँच में दो दिवसीय दौरे पर आये डीआई जी ने जेल पंहुचकर जाँच पड़ताल की| जिसमे उन्होंने अभिलेखों की गडबडी से सम्बंधित कई लोगो से पूंछताछ भी की है| उन्होंने बताया की जाँच रिपोर्ट आई जी को सौपी जायेगी| जिसमे कुछ और जेल कर्मचारियों के फंसने की सम्भावना बतायी जा रही है|

श्री शेखर ने एक सबाल के जबाब में कहा की जेल में वर्षो से कुछ ही लोग ठेकेदारी कर रहे है| भविष्य में ठेकेदारों का चयन विज्ञापन के जरिये किया जायेगा| विज्ञापन जारी करने के बाद ही ठेके उठेगे| इस दौरान जेल अधीक्षक राम कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]