टप्पेबाजो का गिरोह कुनबे सहित दबोचा!

0
105

vir chandr, kaale, sima, ushaa, prkashi jeb ktreफर्रुखाबाद: बीते दिनों सैनिक का झोला गायब करने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी सहित पांच लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पुलिस पूंछताछ कर रही है|
कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी सीआरपीएफ जबान विपिन कुमार का बीते दिनों एक शादी समारोह में राजेपुर क़स्बा में पत्नी पूनम के साथ टैक्सी से जा रहे थे| झोले टैक्सी की छत पर रख दिये थे| लेकिन जब वह राजेपुर पंहुचे तो उनका नकदी जेबर वाला झोला गायब था| जिस पर उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी| लेकिन कोई कार्यवाही ना करके पुलिस ने टैक्सी चालको पर दबाब बनाया| तो सोमबार को कादरी गेट के पास एक टैक्सी से वीर चन्द्र पुत्र छिददा, काले पुत्र ओमप्रकाश, काले की पत्नी सीमा, प्रकाशी पत्नी विरजू, ऊषा पत्नी वीरपाल को हिरासत में ले लिया है| जिनसे पुलिस अभी पूंछताछ कर रही है| कादरी गेट चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की पकड़े गये लोगो से पूंछताछ की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]