शहर कोतवाल को सपा विधायक ने हडकाया

0
117

RP-YADAVफर्रुखाबाद: शहर कोतवली के दीनदयाल बाग़ निवासी देवेन्द्र सिंह के साथ लूट की घटना के बाद जाम में फंसे कटरा सपा विधायक ने सरे आम अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कोतवाल आर पी यादव क क्लास लगा दी | और एसपी से भी फोन पर नाराजगी व्यक्त की|

[adrotate banner="3"]

जिस समय सपा विधायक दिनदयाल बाग में मसेनी-पांचाल घाट मार्ग पे लगे जाम म फंसे तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक विजय यादव को घटना से अवगत कराया| एसपी के निर्देश पर पंहुचे शहर कोतवाल का समाना विधायक से हो गया| विधायक ने कोतवाल को घटना बतानी चाही कोतवाल का बात करने का लहजा विधायक को पसंद नही आया और उन्होंने मौके पर ही कोतवाल आरपी यादव को आड़े हाथो लिया| उन्होंने कहा की जब एक विधायक के साथ इस तरह की बात करते हो तो फिर आम जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करते होगे| नाराज विधायक ने फोन लगाकर पुंन: पुलिस अधीक्षक को शहर कोतवाल की भाषा पर आपत्ति दर्ज करायी| उन्होंने कहा की क्या मै खुद जाम में बैठ जाऊ| जिस पर पुलिस के हाथ पैर फुल गये और एसपी ने फोन पर जैसे तैसे मामले को ठंडा किया| कोतवाल ने कहा की उन्होंने विधायक से किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग नही किया था|

विधायक प्रतिनिधि ने दी एक घंटे में कोतवाल का ट्रांसफर कराने की धमकी
विधायक के साथ ऊँची आवाज जब उनके प्रतिनिधि को पसंद नही आयी तो उसने शहर कोतवाल से कहा की विधायक से बात करने की तमीज नही है क्या? तुम्हे पता है एक घंटे में तुम्हारा ट्रांसफर हो जायेगा| इनता सुनते ही पुलिस बैक फुट पर आ गयी| कोतवाल ने कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद जाम खुल सका|

[adrotate banner="2"]