जिला जेल में आईपीएल के चक्कर में दो गुट भिडे, एक कैदी गम्भीर

0
100

jila-jail1 copyफर्रुखाबाद: जिला जेल फतेहगढ़ में आईपीएल का मैच देखने को लेकर कैदियों के दो गुटों की भिडंत हो गयी| जिसमे बदला लेने के चलते एक कैदी को ईंट से पीट- पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
लोहिया अस्पताल में भर्ती कैदी 38 वर्षीय विनोद पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी बरतल नवाबगंज ने बताया की उसका बीती रात कैदी सोनू पुत्र शंकरलाल निवासी ग्वाल टोली से विवाद हो गया था| विनोद जेल की बैरक संख्या 9 ए में बीते 18 महीने से बंद है| उसी बैरक में हत्या के आरोप में सोनू भी बंद है| बीती मंगलवार की शाम को सोनू का मैच देखने को लेकर मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी कैदी रंजीत से विवाद हो गया था दोनों में मारपीट होने लगी| जिस पर विनोद ने रंजीत का पक्ष लेते हुये बीच बचाव कर दिया| जेल प्रशासन ने रंजीत को बैरक 9 ए से 2 ए में स्थान्तरित कर दिया|
बुधवार सुबह तकरीबन 6 बजे विनोद शौच के लिये गया था विनोद का आरोप है कि तभी सोनी व उसका एक अज्ञात साथी आ गये सोनू अपने हाथ में कपड़ा पकड़े था जिसमे ईट बंधी हुई थी| सोनू के दुसरे साथ ने उसे पीछे से पकड़ लिया और सोनू ने उसके ऊपर ईंट से कई बार किये जिससे वह बेहोश हो गया| घटना के बाद जेल में हडकंप मच गया| तत्काल उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन हालत जादा गम्भीर होने से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| आला अधिकारी घटना की जाँच में लगे हुये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]