ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध ग्रामीण की जीवन लीला समाप्त

0
115

yadaramफर्रुखाबाद:(कायमगंज)सोमबार को ट्रेक्टर से तम्बाकू का उठान करने जा रहे कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला निवासी (60) वर्षीय यादराम यादव की ट्रेक्टर पलटने से मौत हो गयी| जिसमे कई घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल में भेजा गया| यादराम के पुत्र जाहर सिंह ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

यादराम यादव तंबाकू दलाली का धंधा करते थे। जिससे वह ट्रेक्टर से ग्राम गुजरपुर जा रहे थे| उनके साथ कंपिल क्षेत्र के तभी ग्राम बहलोलपुर निवासी श्रमिक राजपाल (25) भी उसी ट्रैक्टर से तंबाकू की लोडिंग कराने जा रहे थे। ग्राम गूजरपुर मोड़ पर ट्रैक्टर मुड़ने के चक्कर में आगे कसा बंफर टूट कर अगले पहिये में फंस गया।जिससे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया| ट्रेक्टर पलटने से यादराम के साथ-साथ श्रमिक राजपाल भी गम्भीर हो गया|

उन्हें उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पंहुचाया गया| जंहा कुछ समय के बाद ही यादराम की मौत हो गयी| जबकि गम्भीर घायल राजपाल को लोहिया अस्पताल भेजा गया| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव का पंचनामा भर दिया|

[adrotate banner="2"]