रामलीला मैदान में राहुल की ‘जमीन वापसी’ रैली

0
95

Delhi Assembly Elections 2015नई दिल्ली:59 दिन की छुट्टी के बाद वापस लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल किसानों से मुलाकात की। आज राहुल दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों को संबोधित भी करेंगे। इस रैली में कई राज्यों के हजारों किसानों के शरीक हो रहे हैं। रैली के लिए किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया है। दिल्ली के आसपास के राज्यों से से किसान जुटने शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि इस रैली से पहले कल ही राहुल गांधी ने दूर दराज से आए किसानों के साथ मुलाकात की थी। हालांकि बीजेपी इसे कांग्रेस का हवा हवाई कदम बता रही है।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस ने कहा है कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक समेत किसानों के मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और सरकार को इसे वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। इस रैली के जरिए कांग्रेस अपने खोये जनाधार को वापस पाना चाह रही है।

59 दिन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सियासी गलियारों में चहलकदमी करते दिखे, चेहरे पर आराम की चमक दिखाई दे रही थी। मुस्कान में जल्दबाजी नहीं, थोड़ा ठहराव है। लुक भी बदला हुआ है, बाल बढ़े। राहुल की चाल में भी पहले जैसी जल्दबाजी नजर नहीं आई। मीडिया के सवालों को अनसुना करते हुए, माइक और कैमरों को नजरअंदाज करते हुए वो किसानों से मिलने चले गए। यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से आए किसानों से उन्होंने वादा किया भूमि अधिग्रहण बिल पर मोदी सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

किसानों का कहना है कि हमारे क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब है। सवाल ये है कि बदले बदले राहुल का क्या कांग्रेस के दिन भी बदलेंगे। फिलहाल कांग्रेस जोश में दिखने की हर कोशिश कर रही है। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस किसान रैली कर रही है। रैली की अध्यक्षता सोनिया करेंगी। कांग्रेस का दावा है कि ये रैली ऐतिहासिक होगी।

[adrotate banner="2"]