हाफिज ने माना, घाटी में पाक की मदद से चल रहा जेहाद

0
148

pakhafizइस्लामाबाद:आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी फौज कश्मीर में अलगाववादियों की मदद कर रही है। हाफिज के मुताबिक कश्मीर को आजाद कराने के लिए पाकिस्तान की मदद से जेहाद चलाया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

हाफिज सईद ने ये खुलासा एक पाकिस्तानी टीवी चैनल 24 को दिए इंटरव्यू में किया है। हाफिज का कहना है कि जेहाद के जरिए ही कश्मीर को आजाद कराया जा सकता है। इससे पहले हाफिज सईद ने श्रीनगर में भारत विरोधी रैली करने वाले और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले गद्दार मसरत आलम का खुलकर समर्थन किया था।

हाफिज ने कल मसरत के समर्थन में लाहौर में रैली की थी। रैली में हाफिज सईद ने कहा कि मसरत आलम बागी नहीं है। हम कश्मीरी लोगों के लिए कुर्बानी देंगे। कश्मीर के लोगों को दिल से पाकिस्तान से जुड़ाव है। जाहिर है हाफिज ने पाकिस्तान के उस नापाक सच को बयान किया है जिसको लेकर भारत लगातार सबूत के साथ पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है।

[adrotate banner="2"]