मझिया ने अपने पुत्र से तय कर दी शादी

0
170

marriage-jpgफर्रुखाबाद:(कमालगंज)वर्षो से यह चलन चला आ रहा है की वर तथा कन्या पक्ष के बीच रिश्ता जोड़ने में अहम भूमिका मझिया की होती है| दोनों के मतभेदों को मझिया हो दूर करता है| लेकिन गौतम के साथ एक मझिया ने ही धोखा कर दिया| उसने लडकी से अपने पुत्र की शादी तय कर दी| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

सुशीला देवी पत्नी महेश चंद्र निवासी गांव हुसैनगंज ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र गौतम का विवाह जनपद कन्नौज के गांव चांदपुर निवासी बाबूराम की पुत्री सोनी से तय कराई थी। बीते दस अप्रैल को तिलक भी चढ़ गया था| 16 अप्रैल को शादी होनी थी।

तिलक के एक दिन बाद मझिया को साथ लेकर लडकी पक्ष के कुछ लोग आये और तिलक का सामान जबरन उठा ले गये| वही तहरीर में यह भीआरोप है कि मझिया ने अपने पुत्र मुकेश के साथ लडकी का विवाह तय कर दिया| थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने भोजपुर चौकी प्रभारी को मामले की जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

[adrotate banner="2"]