किसान की फसलो का हुआ फर्जी आंकलन:सांसद

0
125

mukesh rajputफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत ने प्रशासन व सपा सरकार पर किसानो के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया| उन्होंने कहा की लेखपालो ने किसान की फसल का गांव में ही बैठकर फर्जी आंकलन कर दिया।

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुये श्री राजपूत ने कहा की प्रदेश सरकार ने कन्नौज और अपने कुछ चिन्हित जिलो में ही किसान के नुकसान का सही आंकलन कराया है| जबकि जनपद में लेखपालो ने गाँव में बैठकर फसल के नुकसान का आंकलन कर दिया है| इसी कारण जनपद का किसान परेशान है| उसे मुआवजा मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| प्रदेश सरकार ने यूपी के लिये मात्र एक हजार करोड़ की क्षतिपूर्ति की मांग केंद्र सरकार से की गयी, जबकि हरियाणा जैसे छोटे राज्य ने 11 हजार करोड़ की मांग की है।सांसद ने कहा यदि प्रशासन ने शीघ्र पुन: सही आंकलन नहीं कराया तो वह अमृतपुर तहसील में धरने पर बैठेंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक सुशील शाक्य,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला महामंत्री विमल कटियार, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़,आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]