सपा सरकार में ही बढ़ते है अपराध

0
79

deepak  guptaaफर्रुखाबाद : सपा नेता व अखिल भारतीय परिषद के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के आवास पर रविवार को पंहुचे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुमंत गुप्ता ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया| उन्होंने कहा प्रदेश में अपराध तभी बढ़ता है जब सपा सरकार होती है|

[adrotate banner="3"]

डा.गुप्ता ने सपा सरकार के दौरान प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ जाता है। जिससे वैश्य समाज अपने को असुरक्षित महसूस क्र रहा है| इसी लिये उन्होंने व्यापारी सुरक्षा सेल का भी गठन करने की मांग की| उन्होंने कहा कि लोड बढ़ाने के नाम पर विद्युत अधिकारी व्यापारियों को परेशान करते हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वैश्य व्यापारी समाज सभी राजनीतिक दलों से सत्ता में भागीदारी की मांग करेगा।उन्होंने कहा की सरकार को आय कर की समय सीमा बधाई जानी चाहिए| केंद्र सरकार ने एक लाख रुपये के सोने की खरीद पर पैनकार्ड अनिवार्य कर दिया है, जिससे सर्राफा व्यापारियों को दिक्कत हो रही है।उन्होंने कहा बहुत जल्द संगठन एक जिला स्तरीय समारोह करने जा रहा है|

प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, ओमप्रकाश,त्रिलोकी गुप्ता, नरेश गुप्ता, नारद गुप्ता, कपिल गुप्ता, प्रमोद, गोपाल, राजेश गुप्त, सुभाष, अश्वनी आदि ने रामौजद रहे|

[adrotate banner="2"]