अधिक से अधिक व्यापारी राजनीति में आये: ब्रजेश शुक्ला

0
117

prtik, viny,फर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार संगठन जनपद में एक बहुत विशाल सम्मेलन करने जा रहा है| जिमसे प्रदेश सरकार के स्वाथ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल सिरकत करेगे| जिसको लेकर पदाधिकारियों ने तैयारिया तेज कर दी है| संगठन का कहना है की समय आ गया है की व्यापारी राजनीति में आ जाये|

[adrotate banner="3"]

संगठन के नगर अध्यक्ष प्रतीक गर्ग के ठंडी सड़क स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे संगठन के प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला ने कहा की प्रदेश सरकार व्यापरियों के हित के लिये कार्य कर रही है| उनके संगठन का लक्ष्य है की किसी भी व्यापारी का शोषण ना हो सके और वह प्रगति की तरफ अग्रसर हो सके|

उन्होंने कहा की व्यापारियों का भाजपा, बसपा व अन्य दलों ने केबल चंदा लेने के लिये ही प्रयोग किया है| जबकि समाजवादी पार्टी किसी भी व्यापारी से चंदा नही लेती| उन्होंने ने बताया की जनपद में व्यापारियों की समस्याओ के निस्तारण के लिये संगठन 3 मई को एक विशाल व्यापार सम्मेलन करने के जा रहा है| जिसमे यूपी सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल हिस्सा लेगे|

श्री शुक्ला ने कहा सपा सरकार व्यापारियों की सच्ची हितैसी है उसने ही चुग्गी ख़त्म की थी| इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कायमगंज, कमालगंज, मोहम्दाबाद, शमशाबाद, नबाबगंज के नगर अध्यक्षों की घोषणा की| विधान सभा अध्यक्षो की भी घोषणा की| इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवेंद्र यादव शिब्बू, राधव मिश्रा, संजय पाठक आदि मौजद रहे|

[adrotate banner="2"]