लापरवाही:लोहिया अस्पताल के शौचालय में मिली मरीज की लाश

0
270

Lohia Hospitalफर्रुखाबाद: बीते दिन आग से घायल पति-पत्नी को बहती किया गया था| जिसमे पत्नी की मौत शनिवार को ही हो गयी थी| जबकि घायल पति अस्पताल की लापरवाही की भेट चढ़ गया| परिजनों में आक्रोश है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में बीते शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग लगने से दंपती झुलस गए। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से झुलसे संजीव कटियार(40) व उनकी पत्नी रानी कटियार(30) को लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रानी ने पति, ससुर व ननद पर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि आग लगाने के बाद ससुर व ननद आदि परिजन भाग गए। उसने भागने का प्रयास करते पति संजीव को पकड़ लिया, जिस पर वह भी झुलस गए। महिला के मुताबिक पति आये दिन शराब पीकर घर में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करते हैं।रानी की उपचार के दौरान बीती रात ही मौत हो गयी थी|

घायल संजीव कटियार को लोहिया अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया था| भर्ती होने के कुछ समय के बाद गंभीर घायल संजीव कंही गायब हो गया| जिसकी लाश रविवार को सुबह अस्पताल के शौचालय में मिली| परिजनों का आरोप है की कर्मचारियों की लापरवाही से ही संजीव की मौत हुई है| उन पर कार्यवाही होंनी चाहिए| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है|

[adrotate banner="2"]