तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

0
97

trak1फर्रुखाबाद:(कमालगंज)थाना क्षेत्र के काली नदी पुल के निकट फर्रुखाबाद की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सबार जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी 22 वर्षीय जुबैर को मौत की नीद सुला दिया|

[adrotate banner="3"]

घटना के समय जुबैर की बाइक ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गई जिससे वह तकरीबन25 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के दरोगा आरके सिंह व केदार ने शव की शिनाख्त करने का बहुत प्रयास किया| लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी| जिसके बाद पुलिस ने शव को सीएचसी पंहुचा दिया| कुछ देर बाद मृतक का भाई समीर अपने दोस्त रानू के साथ थाने पंहुच गया| उसने बताया की उसके पिता कादीर खां इंजन के मिस्त्री है| जुबैर गुरसहायगंज में बे¨ल्डग की दुकान पर काम करता था। शनिवार को भाई तालिब की पत्नी रीना को उसके मायके नगला दाउद छोड़कर घर वापस जा रहा था।

थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बताया कि भाई समीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

[adrotate banner="2"]