रिटायर्ड शिक्षक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

0
87

rghuraj singh1फर्रुखाबाद :(नवाबगंज) थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम अचरिया बाकरपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक(68) वर्षीय रघुराज ¨सिंह गंगवार की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी| अधिकारियो ने मौके पर पंहुचकर जांच की|

[adrotate banner="3"]

रघुराज सिंह ने एक सप्ताह पूर्व ही अपने खेत पर स्थित नलकूप के कमरे का लेंटर डलवाया था। शुक्रवार की सुबह वह छत पर चढ़कर लेंटर देख रहे थे। उसी समय छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार कान के पास छू गया।जिससे रधुराज बुरी तरह झुलस गये| किसी तरह बिजली चले जाने के कारण वह नीचे गिर गये| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर कानूनगो चतुर्भुज सिंह एवं लेखपाल प्रमोद कुमार ने मौके पर जांच की। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

[adrotate banner="2"]