भाजपा विधायक संगीत सोम के पिता पर बर्बरता का आरोप

0
101

sangit shomमेरठ: केंद्र सरकार से जेड सिक्योरिटी धारक मेरठ के सरधाना से भाजपा विधायक संगीत सोम के पिता पर पर एक ठेकेदार ने बर्बरता का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने मेरठ के एसएसपी के सामने यह आरोप लगाये हैं।

[adrotate banner="3"]

मेरठ के सराधाना निवासी धर्मेन्द्र ने आज एसएसपी मेरठ के ऑफिस में आरोप लगाया है कि विधायक संगीत सोम के पिता ओमवीर चार व्यक्तियों से अगवा कराकर उसको अपने फार्म हॉउस पर ले गये वहां पर मारपीट की के बाद प्लास से हाथों के नाखूनों को खींचा गया। उसके बाद नहर के पास डालकर चले गये।

आरोप है कि धर्मेंद्र विधायक के भट्टे पर 20 मजदूरों को लेकर आया था। जिनसे काम लेने के बाद वेतन देने से इंकार कर दिया था। इस प्रकरण में एसपी देहात ने इस्पेक्टर सरधना को जांच कर करवाई के आदेश दिए हैं। आरोप है कि संगीत सोम के पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने ठेकेदार से दरिंदगी कर अधमरा करके उसको जंगल में फेंक दिया।

[adrotate banner="2"]