बागपत में महिला समेत चार की हत्या

0
91

लखनऊ:htyaaबेहताशा अपराध के कारण लंबे समय से चर्चा में चल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज फिर खून की नदी बही। बागपत जिले में आज एक महिला सहित चार लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

[adrotate banner="3"]

बागपत के रमाला थाना अंतर्गत किरठल गांव में कल देर रात के समय एक महिला और तीन बच्चों की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एएसपी ने घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

[adrotate banner="2"]