जब धौनी को भी भरना पड़ा रांची पुलिस को जुर्माना

0
88

रांची:शहर की ट्रैफिक पुलिस से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी नहीं बच पाए। उनकी बाइक पर आगे नंबर प्लेट नहीं होने पर मंगलवार रात यातायात पुलिस ने माही के घर चालान भेजकर जुर्माना की राशि वसूली। महेंद्र सिंह धौनी सोमवार को अपनी बाइक पर सवार होकर लगभग तीन घंटे तक रांची शहर की सड़कों पर घूमते रहे। उन्हें भी यह अंदाजा नहीं था कि यातायात पुलिस की नजर उनकी बाइक के नंबर प्लेट तक जाएगी और आम लोगों की तरह उनसे भी जुर्माना वसूला जाएगा।

[adrotate banner="3"]

ट्रैफिक एसपी कार्तिक एस. ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में महेंद्र सिंह धौनी पर 450 रुपये का जुर्माना किया गया है। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि पूरे शहर में वाहन के नंबर प्लेट को लेकर जांच अभियान चल रहा है। उनके परिवार वालों से बात हुई है, उन्होंने सहयोग का वादा किया और जुर्माना की राशि भी अदा कर दी।

[adrotate banner="2"]