हाईवे जाम कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी

0
109

bjp 456फर्रुखाबाद:पुलिस भर्ती के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने इटावा बरेली हाईवे जाम कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की| तकरीबन 40 मिनट लगे जाम में कई गम्भीर मरीज फंसे रहे|

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शहर कोतवली क्षेत्र के पंचाल घाट पुल पर पंहुचकर जाम लगा दिया| जिससे वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी| कार्यकर्ताओ ने कहा की यूपी पुलिस के मुखिया पुलिस महानिर्देशक के द्वारा आन्दोलनकरियो पर रासुका और अन्य कडी धाराओं में मुकदमा लगाकर बंद करने की धमकी दी जा रही है|

इसके साथ-साथ आरोप लगाया की एक पद के लिये तीन-तीन लोगो को किस आधार पर बुलाया गया| ओ० एम०आर० सीट पर सफेद फ्लूड लगाकर रिजल्ट प्रभावित किया गया| इसके साथ ही पीसीएस परीक्षा का पर्चा लीक किया गया जिसकी अभी तक जाँच नही की गयी|

कार्यकर्ताओ ने जाम लगाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाये| कुछ समय बाद शहर कोतवाल आरपी यादव मौके पर पंहुचे जिनसे जाम खोलने को लेकर जमकर झड़प हुई| जिसके बाद कोतवाल को ज्ञापन देकर जाम खोल दिया गया| जाम के दौरान कई गम्भीर मरीज फंसे रहे|

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित महाजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री विमल कटियार,प्रभात अवस्थी, नगर महामंत्री रामवीर शुक्ला, गोपाल सिंह, सौरभ शुक्ला, अतुल दुबे, शशांक शेखर मिश्रा, डॉ० धर्मेन्द्र राजपूत, सतीश वर्मा, जितेन्द्र सिंह,

[adrotate banner="2"]