गंगा में डूबाने से छात्र की मौत

0
102

ganga12फर्रुखाबाद: दोस्तों के साथ पांचाल घाट पर गंगा नहाने गये शहर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला बड़ा खेल बजरिया निवासी कक्षा 9 का छात्र (16) वर्षीय मो. आरिफ उर्फ मुन्ना की डूबने से मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

कक्षा 9 का छात्र मो. आरिफ अचानक गहराई में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने घटना की सूचना मृतक के घर पर दी| जिसके बाद मृतक के पिता पिता दिलदार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला। शव देखते ही पिता समेत अन्य परिजन बिलख पड़े।पांचाल घाट चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की सूचना नहीं दी। शव लेकर घर चले गये।

[adrotate banner="2"]