फर्रुखाबाद:हिजाम कार्यकर्ताओ ने विश्व हिन्दू परिषद नेता परवीन तोगड़िया के पश्चिम बंगाल में प्रवेश पर रोक के विरोध में हिजामं कार्यकर्ता ने चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया|
[adrotate banner="3"]
शहर के चौक बाजार पर शाम तकरीबन तीन बजे संगठन के नगर अध्यक्ष राजदीप गुप्ता के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओ ने पश्चिम बंगाल की का पुतला नारेवाजी के साथ फूंका| पुतला फूंकने के दौरान चौक पर जाम लग गया| जिससे राहगीरों का काफी समस्या का सामना करना पड़ा| इसके बाद मौके पर मौजूद घूमना चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने मुश्किल जाम को खुलबाया|
इस दौरान राहुल भाटिया, रोहित माथुर, किशन शर्मा, विशाल, गोपाल, चमन वाथम आदि मौजूद रहे|
[adrotate banner="2"]


