बच्चे को जिंदा करने के लिए तांत्रिक का 20 घंटे तमाशा

0
83

tantra-mantraएटा: बच्चे के बेजान शरीर में जान फूंकने का दावा करने वाला तांत्रिक चालबाज निकला। शव को जमीन से निकलवाकर 20 घंटे तक तंत्र क्रिया की नौटंकी करता रहा। सुबह जड़ी-बूटी लाने का झांसा देकर चढ़ावा समेटकर भाग निकला। परिजनों ने तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने उसके शिष्य को हिरासत में ले लिया है।

[adrotate banner="3"]

एटा जिले के थाना सहावर क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी सत्यपाल के 12 वर्षीय पुत्र दीपक की 31 मार्च को बुखार के चलते मौत हो गई थी। शनिवार को तांत्रिक सत्यपाल के घर पहुंचा और कहा कि उसे सपना हुआ है कि बालक में प्राण हैं। उसने वादा किया कि बालक का शव बाहर निकाला जाए तो वह उसमें जान फूंक देगा। शनिवार शाम सात बजे के लगभग शव खोदकर निकाला गया।

इस दौरान पुलिस भी पहुंची मगर उसने रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद तांत्रिक शव को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरौरा स्थित अपने आश्रम ले गया और रात पर हवन कुंड में आहुतियां देता रहा। परिजनों से बालक के मुंह में पानी डलवाया और कहा कि मुंह का पानी पेट में चला गया है। रविवार को दिन के ठीक 12 बजे यह बालक जीवित हो उठेगा। सुबह आठ बजे करीब उसने लोगों से कहा कि बालक के मुंह में जड़ी-बूटी डालनी होगी जो जंगल में ही मिलेगी। वह 12 बजे से पहले जड़ी-बूटी लेकर लौट आएगा। इसके बाद जेवरात और चढ़ावा समेटकर भाग निकला।

[adrotate banner="2"]