दूल्हा व बाराती नशे में देख निकाह टूटा

0
97

dulha1फर्रुखाबाद :निकाह में उस समय विवाद की स्थित बन गयी जिस समय दुल्हन की माँ को पता चला की दूल्हा के साथ-साथ बाराती भी नशे में है| जिस पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ| बाद में दुल्हन की माँ ने निकाह से इंकार कर दिया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोड़ा नखास में किराये के मकान में रह रही युवती का निकाह दिल्ली के मोहल्ला आजाद नगर सब्जी मंडी निवासी दूल्हा अनवर के साथ होना था| गुरुवार की रात दिल्ली से बारात आयी| जब बारात दरवाजे पर पंहुचा तो पता चला की दूल्हा व बाराती नशे में है| जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गयी| शुक्रवार को सुबह दोनों तरफ के लोग पुलिस की शरण में घोडा नखास चौकी पंहुचे| लेकिन पुलिस के लाख समझाने के बाद भी लडकी पक्ष शादी करने के लिये तैयार नही हुआ| जरदोजी व्यापार मंडल अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी, सपा नेता आकिल खां आदि ने भी हस्तक्षेप किया।मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी रईस खां की पुत्री गुसरा के साथ शुक्रवार शाम दूल्हा अनवर का निकाह करा दिया गया है।

दरोगा मो.आसिफ ने बताया कि गलत फहमी के चलते दोनों पक्षों में मतभेद हुए। इससे युवती का निकाह नहीं हो सका। कन्या पक्ष को वर पक्ष की ओर से लाये गये उपहार पसंद नहीं आये थे। दूल्हा अनवर की शादी दूसरी युवती के साथ कर दी गई।

[adrotate banner="2"]