फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाल व मोहम्दाबाद कोतवाल का तबादला कर दिया गया है| इसके साथ ही शहर कोतवाली के एसएसआई की भी तैनाती की गयी है|
पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केबी ¨सह की तैनाती मोहम्मदाबाद कोतवाली में कर दी है। तीन दिन पूर्व जहानगंज थानाध्यक्ष पद से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजे गए उपनिरीक्षक अनूप तिवारी को फतेहगढ़ कोतवाली का प्रभारी बनाया है।
कोतवाली कायमगंज में तैनात दरोगा मेघनाथ को वहीं एसएसआई बनाया गया है। तीन दिन पहले फैजबाग चौकी से मोहम्मदाबाद कोतवाली भेजे गये दरोगा सूरतराम वर्मा को कुआंखेड़ा का चौकी प्रभारी बनाया है। कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी कुंवरपाल ¨सह शहर कोतवाली के एसएसआई बनाये गए हैं।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


