प्राचार्य, एसएसआई, दरोगा सहित 6 आरोपी कोर्ट में तलब

0
78

ssi-viggan-singh1फर्रुखाबाद:न्यायालय ने अंतिम आख्या खारिज कर प्राचार्या आशा दुबे, शहर कोतवाली के तत्कालीन एसएसआई विग्गन सिंह सहित 6 लोगो को कोर्ट में तलब किया है|

[adrotate banner="3"]

बीते 26 अक्टूवर 2013 को अदालत के आदेश पर लोहाई रोड निवासी सुधीर शुक्ला थाना मऊदरवाजा में एनएकेपी डिग्री कालेज की प्राचार्या आशा दुबे, सुरेश दुबे, शहर कोतवाली के तत्कालीन एसएसआई विग्गन सिंह यादव, तत्कालीन दरोगा संतोष कुमार भारद्वाज व दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ धारा 420,467,471,307सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे विवेचक द्वारा विवेचना मनमाने तरीके से की गयी| और अंत में अंतिम आख्या लगा दी गयी|

पीड़ित सुधीर कुमार शुक्ला पुलिस की जाँच में सहमत नही हुये तो उन्हें अदालत का दरवाजा एक बार फिर खटखटाया| पीड़ित की पैरवी एडवोकेट दीपक द्विवेदी ने की| अदालत ने सुधीर कुमार के प्राथना पत्र को स्वीकार कर लिया और सभी आरोपियों को 22 अप्रैल को अदालत में पेश होने के आदेश दिये है|

[adrotate banner="2"]