‘लापता राहुल गांधी की तलाश, इनाम का ऐलान ‘

0
154

rahuलखनऊ:बुलंदशहर कोतवाली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुमशुदगी तहरीर के बाद रविवार को नगर के कई स्थानों पर ‘लापता राहुल की तलाश ‘ के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। पोस्टर में तलाश करने वालों को उचित इनाम देने का भी ऐलान किया गया है। अपने नेता के पोस्टर चस्पा होने से कांग्रेसियों में रोष है।

[adrotate banner="3"]

पिछले दिनों भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गुमशुदगी की तहरीर शहर कोतवाली में देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। रविवार को कालाआम चौराहा, रेलवे स्टेशन व रोडवेज सहित सार्वजनिक स्थानों पर ‘लापता राहुल की तलाश के पोस्टर चस्पा कर दिए। पोस्टर में आठ युवाओं के नाम लिखे हैं। हालांकि किसी संस्था या पार्टी का नाम नहीं है। लिखा है कि लापता राहुल को ढूंढने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा। इससेे से कांग्रेसियों में खलबली मची है। कांग्रेस इसे भाजपा की करतूत बता रही है लेकिन भाजपा ने इससे इंकार किया है।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुभाष गांधी का कहना है कि इस तरह की करतूत भाजपा ही कर सकती है। भाजपा को राहुल गांधी की ङ्क्षचता की बजाय देश की ङ्क्षचता करनी चाहिए। भाजपा के इस कृत्य की जितनी भी ङ्क्षनदा की जाए कम है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि हमें तो कोई जानकारी नहीं है। शिकायत हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]