मंदिर से भैरव बाबा की कीमती मूर्ति चोरी

0
140

mandir1फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया सालिगराम स्थित शिव मंदिर से चोरों ने भैरव बाबा की प्रतिमा चोरी कर ली।जब सुबह लोग पूजा करने गए तो घटना की जानकारी हो सकी| पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

सपा महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के आवास के ठीक सामने स्थित शिव मंदिर में चोरी की बारदात हुई| शिव मंदिर में कई माह से जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। मंदिर में चोरी होने की सूचना पर कांग्रेस नेता डा.पीएन सक्सेना के साथ रामकिशोर सैनी, विनोद कुमार, हिन्दूमहा सभा के विधानसभा उपाध्यक्ष मानू वर्मा आदि मौके पर आ गये| हिजाम नेता किशन शर्मा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी।

तिकोना चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]