संप्रेक्षण गृह में उपद्रव करने वाले किशोर होगे स्थानांतरित!

0
129

kisor jailफर्रुखाबा: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जखा स्थित संप्रेक्षण गृह में शनिवार को इटावा के दो गुटो में जमकर लाठी-डंडे चले थे| जिसमे तीन किशोर बंदियों के साथ जेल अधीक्षक कमलेश कुमार भी जख्मी हो गए थे| जेल अधीक्षक ने उपद्रवी किशोर बंदियों को स्थानांतरित करने की संस्तुति कि है|

[adrotate banner="3"]

संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जनपद इटावा के मजिस्ट्रेट को रात में ही मोबाइल पर दे दी| रविवार को इटावा के मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार मिश्रा ने संप्रेक्षण गृह में किशोरों के अलावा अधीक्षक और कर्मचारियों के बयान लिये।किशोरों को मथुरा या आगरा स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]