संप्रेक्षण गृह में मारपीट, किशोर बंदियों सहित अधीक्षक भी जख्मी

0
86

kisor jailफर्रुखाबाद: शनिवार देर शाम अचानक जखा बाल सम्प्रेक्षण फतेहगढ़ में किशोर बंदियों के दो गुट आपस में भीड़ गये| कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट अशोक प्रताप सिंह और सीओ सिटी वाईपी सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति पर काबू किया। मारपीट में तीन किशोर बंदियों के घायल होने के साथ-साथ जेल अधीक्षक बीचबचाव करने में जख्मी हो गये|

[adrotate banner="3"]

शनिवार देर शाम संप्रेक्षणगृह में वॉलीबाल खेलने के दौरान जनपद इटावा के किशोंरों के दो गुटों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।जमकर लाठी डंडे चले| कुछ किशोर कैदियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया| अधीक्षक कमलेश कुमार ने पिटते हुए किशोरों को बचाकर एक कमरे में बंद करने का प्रयास किया तो दबंग किशोरों ने दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। इससे अधीक्षक गिर कर चुटहिल हो गये। बबाल के ही दौरान उपद्रवी किशोरों ने पानी की टंकी भी तोड़ डाली|

अधीक्षक कमलेश कुमार ने घटना की जानकारी नगर मजिस्ट्रेट को दी| जिसके बाद कोतवाल फतेहगढ़ केबी सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| और दोनों गुटों को शांत कर दिया|

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मामले में अधीक्षक को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं।

[adrotate banner="2"]