सपाइयों को अनुशासन में रहने की मिली नसीहत

0
109

spaaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में सभी कार्यकर्ताओ को अनुशासन में रहने की नसीहत दी गयी है| इसके साथ ही सभी पार्टी विधायको को संगठन का सहयोग करने को भी कहा गया है|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा की संगठन सभी के सहयोग से बनेगा| पार्टी में सभी को सम्मान दिया जायेगा| इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को अनुशासन में रहने के लिये भी कहा गया| उन्होंने कहा की यदि अनुशासन हीनता हुई तो यह किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जायेगी| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की आज लन्दन में में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की मूर्ति स्थापित की गयी इससे सभी को गर्व है|

इस दौरान पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, विश्वास गुप्ता, महताब खान, अनित श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र यादव, नागेन्द्र शाक्य, डॉ० धीरज यादव, प्रदीप यादव, अजय कश्यप, राधेश्याम श्रीवास्तव, अजय प्रताप सिंह जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे| बैठक का संचालन मंदीप यादव ने किया|

[adrotate banner="2"]