पूर्व सांसद छोटे सिंह के महाविद्यालय में तैनात क्लर्क की पिटाई

0
169

MARPITफर्रूखाबाद:(मोहम्दाबाद)कोतवाली क्षेत्र के क़स्बा स्थित सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के शांती निकेतन महाविद्यालय के बाबू को कुछ लोगो ने जमकर पीट दिया| क्लर्क ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्जकराया है|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम नगला चम्पत निवासी क्लर्क राहुल यादव पुत्र अमरीश ने अारोप लगाया है की नीवकरोरी रेलवे स्टेशन निकट निवासी विपिन कुमार पुत्र रामेश्वरदयाल ,रामतीर्थ पुत्र बालकराम व उनके 2 साथियों ने प्रवेश पत्र माँगा| जिस पर बाबू बकाया 1900 रूपये जमा करने के लिए कहा| उस समय तो वह बापस चला गया लेकिन बाद में अन्य कई लोगो के साथ कालेज में आया और कालेज के रिकार्ड को फाड़ दिया तथा राहुल की पिटाई कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

[adrotate banner="2"]