मंदिर के तहखाने में दबा खजाना पाने के चक्कर में ठगा परिवार

0
159

khjanaaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) तांत्रिक ने मंदिर की भूमि से सोना निकालने का झांसा देकर 33 हजार रुपये ठग लिए। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम सदरियापुर की है| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

थाने में की गयी शिकायत के अनुसार नेमा देवी ने कहा है की तकरीबन एक वर्ष पूर्व ग्राम पेरी गढि़या निवासी तांत्रिक गोबिंद ने उसकी माँ विद्या देवी से कहा की वर्षो से शिव मंदिर में पूजा कर रही हो माया नही मिली| यदि 35 हजार रुपये खर्च करे तो मंदिर में दबा सोना-चांदी उसे मिल जायेगा| जिस पर विधा देवी ने तंत्रिक को 23 हजार रुपए दे दिये| लेकिन सफलता हासिल नही हुई| तकरीबन सात -आठ माह पूर्व उसने दस हजार रुपये और ले लिये और सभी को मंदिर के तहखाने में ले गया| तांत्रिक ने कहा की तुम सभी यही बैठो उसे मंदिर के ऊपर पूजा करनी है तभी धन मिलेगा|

रातभर चली पूजा के बाद भी सोना-चांदी नही मिला| दरोगा सीएल दिवाकर ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]