चालक से मारपीट व बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा

0
104

09_03_2015-09fkb17-c-.5फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम दूदेमई निवासी भंवरपाल ट्रैक्टर चलाते हैं। बीती रात कंपिल-कायमगंज मार्ग कार सबार बदमाशो ने उनको रोक कार ट्रेक्टर व ट्राली छीन ली।चालक को जमकर पीटने के बाद उसे कार में ले जाकर फेक दिया|

[adrotate banner="3"]

भंवरपाल रविवार की रात गांव धनीनगला में सामान उतार कर घर लौट रहे थे। कंपिल-कायमगंज मार्ग पर गांव मेदपुर स्थित राइस मिल के पास कार सवार 4 बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रोक लिया। एक बदमाश ने भंवरपाल को खींच कर ट्रैक्टर व ट्राली छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने भंवरपाल को तमंचों की बटों व लोहे के सरियों से पीटकर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए चीखने चिल्लाने पर बदमाश भंवरपाल को कार में डाल ले गये।

बदमाशों ने जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में गांव फर्दपुरा के निकट भंवरपाल को घायल हालत में चलती कार से फेंक दिया। थोड़ी दूरी पर बिछवां पुलिस का गश्ती दल मौजूद था। सोमवार सुबह ट्रैक्टर मालिक मुकीम खां भंवरपाल को बिछवां से कंपिल थाने लेकर आये। लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

कंपिल थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने बताया अज्ञात कार सवार बदमाशों के विरुद्ध ट्रैक्टर ट्राली लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]