बरेली में ऑनर किलिंग, भाई फरार

0
107

htyaaबरेली: ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। मामला दूसरे समुदाय का होने के कारण पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

[adrotate banner="3"]

बरेली के विशारतगंज क्षेत्र में आज सीमा (16 वर्ष) पुत्री भूरे की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। सीमा का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था। सीमा इसी युवक के साथ 22 फरवरी से घर से गायब थी। जिसके बाद सीमा के परिवार के लोगों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद सीमा घर लौट आई थी। आज उसके घर में गोली चलने की आवाज आई लोगों ने घर में जाकर देखा तो सीमा को गोली लगी थी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद घर के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

सीमा का भाई घटना के बाद से लापता है। इसके कारण पुलिस का शक उसी के ऊपर गहरा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और वह जांच में लगी है।

[adrotate banner="2"]